ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज महल चौक मनसा मार्ग वार्ड 12 के लोग अपनी पानी की समस्या के चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एडीएम द्वितीय वंदना खोरवाल को अपने वार्ड में हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया।
एडीएम द्वितीय ने मोके पर ही जलदाय विभाग के एक्सईन व जीईएन को बुलाकर वार्ड 12 के लोगो को हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया।
वही जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल्द की समस्या का निराकरण करने की बात कही।
पार्षद ने बताया उनकी वार्ड में बनी टंकी से 4 वार्डों को पानी सप्लाई होता है बावजूद इसके उनके वार्ड में पानी की समस्या है। छोटी व तंग गलिया होने के कारण वार्ड में पानी के टैंकर आना मुश्किल है।
उन्होंने कहा अगर उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनके वार्ड वासियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव सहित जलदाय विभाग के एक्सईएन, एईएन व जीईएन के घरों पर जाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद