September 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने जय सिंह पायला

राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने जय सिंह पायला

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोनू गुर्जर मिगरपुर ने कोटपूतली के पूर्व छात्र संग अध्यक्ष जय सिंह पायला को राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जय सिंह गुर्जर ने समाज हित में कार्य करने और अपनी जिम्मेदारी को सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
पायला ने बताया कि यह संस्था निरंतर सामाजिक उत्थान के प्रचार एवं प्रसार का कार्य करेगी है।
पायला ने समाज हित में कार्य करने और अपनी जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी समाज के लोगों से आहवाहन किया।