September 17, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नृसिंहपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नृसिंहपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) निकटवर्ती ग्राम नृसिंहपुरा में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने बताया कि इस मौके पर वीरांगना गायत्री देवी द्वारा विभिन्न किस्मों के अनेक पौधे लगाये गये।

इस दौरान वीरांगना गायत्री देवी समेत ग्रामीणों द्वारा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। पौधारोपण में केसर देवी, ललता देवी, राधेश्याम शर्मा, सवाई सिंह, अन्नू, हिमांशू, जया, योगेश, शुभम शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।