March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पानीपत- रुद्रा वेलफेयर सोसायटी पानीपत द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

पानीपत- रुद्रा वेलफेयर सोसायटी पानीपत द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

ख़बराना डेस्क
आज महा साध्वी श्री कैलाशवटी जैन अस्पताल के प्रांगण में थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस ब्लड बैंक पानीपत के लिए आयोजन पंकज शर्मा व काजल शर्मा रुद्रा वेलफेयर सोसायटी पानीपत ने किया जिसमे शिविर संजोयक नरेंद्र गुप्ता आजीवन सदस्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रहे जिसमे 50 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को उपलब्ध करवाया गया जिसमें विनय जैन जी ने कहा की हर स्वस्थ व्यक्ति का समाज में प्रति कर्तव्य बनता है की वो प्रत्येक 90 दिन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इस अवसर पर डॉ रामनिवास जैन, डॉ सत्यनारायण शर्मा, रोहित कुमार, विनय जैन, आदेश भारद्वाज, शालू, भावना, मोहन शर्मा, धीरज, अवनीश जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।