June 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली विवाहिता जांच में जुटी पुलिस।

शाहपुरा संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली विवाहिता जांच में जुटी पुलिस।

रवि कुमार सैनी
शाहपुरा के निकट मनोहरपुर थाना इलाके के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी एक 30 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकी मिली। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया की कुम्हारों का मोहल्ला निवासी मंजू पत्नी रोहिताश प्रजापत पंखे से निवार का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए निम्स चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।