February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुंडावर- विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

मुंडावर- विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

संदीप यादव मुंडावर
मुंडावर कस्बे में शुक्रवार को 151 फिट लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महात्मा गांधी विद्यालय मुंडावर से पंचायत समिति तक निकाली गई।

यात्रा निकालते समय मार्केट वालो ने फूलो की वर्षा करते हुए स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगो ने तिरंगे के प्रति जागरूकता दिखाई व नि:शुल्क तिरंगा झंडा वितरण किए गए। इस अवसर पर मुंडावर SDM पंकज बड़गुजर, तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता, बडीओ आरती गुप्ता, इन्द्र यादव समाज सेवी मुंडावर , मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया , जयपाल यादव, चेतन तनवानी,धर्मेन्द्र यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।