September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा-हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को किया जागरूक भारत माता जय के लगाए जमकर नारे।

शाहपुरा-हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को किया जागरूक भारत माता जय के लगाए जमकर नारे।

रवि कुमार सैनी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह भाजपा मंडल मनोहरपुर की ओर से कस्बे के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई ने भारत माता जय के जमकर नारे लगाए। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह 6:15 बजे गांधी चौक से हुआ, जो सब्जी मंडी, मनोहरपुर बस स्टैंड होते हुए वापस गांधी चौक में जाकर विसर्जित हुई।यात्रा शुरू करने से पूर्व गांधी चौक में सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण बक्स गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का दिन है, हम सबको 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराना है।इस दौरान प्रभात फेरी के संयोजक रमेश गोयल, कल्याण बक्स गुर्जर, लाल बहादुर ज्योतिषी, महामंत्री गणेश नारायण शर्मा, पूरणमल बेनीवाल, डॉ रूप नारायण असवाल, नंदलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, सब्दल खा, मुकेश माधानी, जयराम पायला, महावीर कुमावत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।