September 16, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर क्षेत्र मे अपराधिक वारदात की फिराक मे घूम रहे दो युवको को पुलिस ने आधुनिक हथियारों एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक सफेद स्वीफ्ट कार मे अपराधी जैसे दिखने वाले दो अज्ञात युवक जालावास एवं मनेठी के पास घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर अमित शर्मा पुत्र रविशंकर शर्मा एवं पवन शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी जाटोली (पटौदी) को गिरफ्तार कर थाने ले आये। थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया की पुलिस ने जब आरोपीयों एवं उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उनके पास दो पिस्टल मय मैगजीन व 11 जिन्दा कारतूस बरामद हुऐ।