February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » पौधारोपण किया, ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध करवाया ईंधन

पौधारोपण किया, ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध करवाया ईंधन

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) युवा कॉग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल द्वारा शनिवार को ढ़ाणी फौजावाली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष चंद सैनी, दीपक कटारिया, नवीन सैनी समेत विधालय स्टॉफ के सदस्य मौजुद रहें। वहीं पटेल ने ईंधन की बढ़ती हुई किमतों को देखते हुए नरेगा में कार्यरत ग्रामीण श्रमिक महिलाओं के लिए निजी कोष से ईंधन की व्यवस्था की।

पटेल ने बताया कि गैस की किमतों में निरन्तर वृद्धि से ग्रामीण महिलायें अपने सिलेन्डरों को दुबारा नहीं भरवा पा रही है। इस समस्या को देखते हुए करीब 50 महिलाओं को ईंधन के रूप में 50 क्विण्टल लकड़ी उपलब्ध करवाई ग‌ई ।