March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » एक‌ ही दुल्हन की आई दो बारात। दुल्हन ने एक के डाली जयमाला तो दूसरे से लिये फेरे सात।

एक‌ ही दुल्हन की आई दो बारात। दुल्हन ने एक के डाली जयमाला तो दूसरे से लिये फेरे सात।

एटा (यूपी) दीपक दिक्षित:- एटा में एक ही दुल्हन की आई दो बारात खासी चर्चा का विषय बन ग‌ई है। हो भी क्यों नहीं जब वरमाला पहनाई किसी ओर को और विदाई हुई किसी ओर से तो ख़बर बनना लाजमी है। कहानी है उत्तरप्रदेश के जनपद एटा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरांव गांव की। सिरांव गांव मे एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गये। पहले पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की गी। तभी गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला लकडी की पसंद व नापसंद से जुडा है। पुलिस मामले मे जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वही गांव सिरांव में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार एटा जनपद के सिरांव गांव निवासी अव्वल सिंह की बेटी का रिश्ता नरौरा गांव मे किया गया। तय समयानुसार बारात भी आई एवं जयमाला भी हुई लेकिन लडके को देख दुल्हन काजल भडक ग‌ई। बात बनते बनते बिगड ग‌ई। आखिर काजल के पिता ने आनन फानन मे निमंत्रण पर आये जुरहरा नवासी अमित के साथ काजल के फेरे करवा दिये।

मंजिल तक पहुंचते पहुंचते रह गये दुल्हे को भी ये अपमान कहां गवारा था। उसने मामले मे कोतवाली थाने मे शिकायत दर्ज करवा दी है। लडकी के पिता अव्वल सिंह लडके को बिना दिखाये धोखा करने सहित गोद मे दिया समान वापस करने की बात कह रहे है। खैर जो होना था हुआ।

कहावत भी है की जब मीया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी। मामले पुलिस के पास है। पुलिस जांच कर रही है।