September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » झालावाड़ के पगारोया थाने की कार्रवाई। ओमनी कार से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। एक गिरफ्तार ।

झालावाड़ के पगारोया थाने की कार्रवाई। ओमनी कार से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। एक गिरफ्तार ।

झालावाड़ (केडीसी) जिले के पगारिया थाना पुलिस ने बड़ी कारवाही करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पगारिया थानाधिकारी रामप्रसाद सहरिया में बताया कि शुक्रवार को एएसआई बनेसिंह मय जाप्ते के पगारिया में कालेश्वर मन्दिर के निकट नाकाबंदी कर रहे थे, तभी भवानीमंडी की ओर से एक मारुति ओमनी आती दिखाई दी। जिसे रोककर ओमिनी की तलाशी लेने पर उसके अंदर रखी 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसके बारे में चालक रवि मेहर निवासी सुनेल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मारुति वैन ओर शराब को जप्त कर चालक रवि मेहर को गिरफ्तार कर लिया।