रवि कुमार सैनी
राजस्थान सरकार के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के लिए चलाई गई उड़ान योजना के तहत बुधवार को महिलाओं को माहवारी में रखी जाने वाली सावधानियां, सुरक्षा और सेनेटरी नैपकिन के लिए जागरूक किया। बिदारा ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक पर 19 से 45 आयु वर्ग की महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी वर्मा, सहायिका केशर वर्मा ने महिलाओं को माहवारी के समय रखी जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि माहवारी के समय महिलाओं की जागरूकता और सावधानियां ही उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं। महिलाओं के लिए माहवारी एक सामान्य प्रक्रिया है।सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूरणमल बुनकर ने राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी उड़ान योजना की सराहना करते हुए बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां 10 से 45 वर्ष की बालिकाओं और महिलाओं को 95 हजार से अधिक वितरण केंद्रों के माध्यम से निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान रेणु देवी, सुमन देवी,सरोज ललिता,गुड़िया देवी, विमला, दीपिका देवी, सुनीता, पूजा, आंची, कमला, श्रवणी आदि को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण किए गए।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद