September 17, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » त्रिवेणी में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया बड़ी धूमधाम से।

त्रिवेणी में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया बड़ी धूमधाम से।

रवि कुमार सैनी

गुरु की आराधना का सबसे बड़ा पर्व गुरु पूर्णिमा बुधवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर त्रिवेणी धाम में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। समूचे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

पुजारी रघुनंदन दास जी व भक्त भामाशाह गुड्डू सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह संत रामरिछपाल दास जी महाराज द्वारा गंगा दास जी महाराज व नारायण दास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों द्वारा संत रामरिछपाल दास जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया।