February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अकवर में पानी की समस्या 6 महीने से नहीं आ रहा है वार्ड में पानी।

अकवर में पानी की समस्या 6 महीने से नहीं आ रहा है वार्ड में पानी।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 2 के स्थानीय लोग मनुमार्ग जलदाय विभाग पहुंचे।

कहां लोगों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभि यंता जेपी मीणा के कार्यालय में पहुंचकर उनका घेराव कर उनसे पानी की समस्या को जल्द ठीक करने की बात को लेकर बहस की।

महिला ने बताया उनके वार्ड में पिछले 6 महीने से पीने का पानी नहीं आ रहा जिसकी समस्या उन्होंने कई बार जलदाय विभाग तो कई बार जनप्रतिनिधि को बताई लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया

उन्होंने कहा वार्ड में बोरी टेंशन हो चुकी है लेकिन जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते उन्हें पीने के पानी के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा ऐसी स्थिति में वो जाए तो जाए कहां