March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जिला कलेक्टर ने एसएमडी स्कूल से किया टीकाकरण का शुभारम्भ।

जिला कलेक्टर ने एसएमडी स्कूल से किया टीकाकरण का शुभारम्भ।

अलवर (दीक्षित कुमार ) जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने सोमवार को एसएमडी विद्यालय से टीकाकरण का शुभारम्भ किया।

जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने बच्चों को ओमिक्रोन से सुरक्षित रखने के लिए 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को कोवैक्शीन टीकाकरण करने का निर्णय लिया है।

अलवर जिले में 2 लाख 92 हजार बच्चे हैं। जिनको टीका लगाया जाना है। सोमवार से एसएमडी स्कूल से टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया है।

बच्चे उत्साहित होकर टीकाकरण करवा रहे हैं। सभी बच्चों ने आस्वस्त किया है कि वो अपने परीजनों को भी टीका लगवायेंगे।

इसमें 28 दिन के बाद सैकिंड डोज लगाया जायेगा। साथ ही साथ 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाना शुरू कर रहे हैं।

अलवर जिले हम 93 प्रतिशत लोगों को पहला डोज लगा चुके हैं। सैकिंड डोज में हम अन्य जिलों से पिछड़े हुए हैं।

रिसर्च में आगे आया है कि जिन्होंने दोनों डोज लगवा लिये हैं वो सुरक्षित हैं

और अगर ओमिक्रोन आ भी गया तो उन्हें अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही स्वस्थ्य हो जायेंगे।