September 16, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बुधवार को 5 नये कोरोना पॉजीटीव मरीज आये सामने

बुधवार को 5 नये कोरोना पॉजीटीव मरीज आये सामने

कोटपूतली ( बिल्लूराम सॆनी ) दुनिया भर में अपना कहर बरसा रही कोरोना महामारी का खतरा कोटपूतली में लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में बुधवार को 5 नये पॉजीटीव मरीज सामने आये है। इससे पूर्व मंगलवार को 3 व रविवार को 1 मरीज कोरोना पॉजीटीव पाया गया था। इस प्रकार विगत चार दिनों में कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटीव पाई गई है। राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. अश्वनी गोयल के अनुसार बुधवार को कस्बे के श्याम मंदिर के पास निवासी एक 40 वर्षिय व्यक्ति, ग्राम टापरी निवासी एक 31 वर्षिय युवक, कस्बे के वार्ड नं. 21 निवासी एक 40 वर्षिय महिला, ग्राम कुजोता निवासी एक 29 वर्षिय युवक व अल्ट्राटेक कॉलोनी मोहनपुरा निवासी एक 23 वर्षिय युवक की जाँच रिपोर्ट पॉजीटीव पाई गई है। उक्त पाँचों मरीज कोरोना के किस वायरस से संक्रमित है इसके लिए सैम्पल जयपुर भेजे गये है।