May 6, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » atikramun » फौजावाली के राजकीय विधालय की खेल मैदान जमीन पर अतिक्रमण का मामला। प्रधानाध्यापक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग
khabrana,com logo

khabrana,com logo

फौजावाली के राजकीय विधालय की खेल मैदान जमीन पर अतिक्रमण का मामला। प्रधानाध्यापक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) कस्बे के ढ़ाणी फौजावाली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय के खेल मैदान की जमीन पर लॉकडाउन के दौरान ईंटों की दीवार बनाकर अतिक्रमण किये जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विधालय के प्रधानाध्यापक ने स्थानीय एसडीएम सुनीता मीणा को ज्ञापन भेजकर अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि विगत लॉकडाउन का फायदा उठाकर विधालय के खेल मैदान की जमीन पर रमेश चंद पुत्र चिरंजी लाल कुम्हार मूल निवासी ग्राम हाजीपुर (बानसूर) ने ईंटों की दीवार बनाकर लगभग 250 वर्ग गज जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमी खेल मैदान के पास बनी कॉलोनी में निवास करते है। जिनके पास 2011 के बाद का नक्शा है। जबकि कॉलोनी को स्कूल खेल मैदान के साथ वर्ष 2003 में काटा गया था। वर्ष 2003 के नक्शे में कोई भी प्लॉट खेल मैदान में नहीं था। जिसके बाद पूरी कॉलोनी बिक चुकी थी। स्कूल खेल मैदान नजदीक होने की वजह से भू माफियाओं द्वारा दूसरा नक्शा बनाकर खेल मैदान के खसरा नम्बर 975 के कुछ भाग पर डुप्लीकेट नक्शे से प्लॉटों का बेचान कर दिया। जिस पर 3 फरवरी 2011 को भी एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे तत्कालीन एसडीएम ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को ध्वस्त करवाते हुए आरोपी भू-माफिया को गिरफ्तार भी किया था। ज्ञापन में यह भी बताया है कि विगत कई वर्षो से शहर का गंदा पानी भरा होने के कारण खेल मैदान का स्वरूप बिगड़ गया है। जिसका फायदा उठाकर भू माफिया कब्जा करने में लगे है। ज्ञापन की प्रति जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री व क्षेत्रिय विधायक एवं राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव को भेजते हुए प्रधानाध्यापक ने खेल मैदान का सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण हटवाने एवं आरोपी अतिक्रमी रमेश चंद पुत्र चिरंजी लाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।