September 16, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली का झालावाड़ दौरा। कोविड गाईडलाईन को लेकर ली बैठक। दिये निर्देश।

प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली का झालावाड़ दौरा। कोविड गाईडलाईन को लेकर ली बैठक। दिये निर्देश।

झालावाड़ (केडीसी) बारां के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली आज अपने दौरे पर झालावाड़ पहुंचे और कोविड प्रबंधन व वैक्सीनेशन कार्यों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंत्री टीकाराम जूली ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ भी लगाई। श्रम एवं सहकारिता एवं झालावाड़ के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली आज सड़क मार्ग द्वारा झालावाड़ पहुंचे और मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा व एसपी किरण कंग की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और कोविड-19 को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री टीकाराम जूली ने सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता भी की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन में केंद्र सरकार की नाकामियों पर जमकर हमला बोला। मंत्री जुली ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए वेक्सीन खरीद की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार को सौंप दी है

, जबकि प्रत्येक व्यक्ति को फ्री वैक्सीनेशन करवाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी केंद्र सरकार से मांग है, कि प्रतिदिन एक करोड़ वेक्सीन डोज प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई जाए तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का वैक्सीनेशन फ्री किया जाए।


बाद में ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि झालावाड़ जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन व्यवस्था व संसाधन के साथ कोरोना महामारी की दूसरी लहर का मुकाबला किया गया और अब जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भी नीचे आ गया है नए संक्रमित रोगियों की संख्या में भी काफी कमी आई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन को प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को लाभ पहुंचाने की कवायद तेज करने के निर्देश दिए हैं जिससे आम जनजीवन पुनः पटरी पर लौट पाए।