June 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नीमराना थाना प्रभारी कैलाश यादव सहित पांच को किया सस्पेंड।

नीमराना थाना प्रभारी कैलाश यादव सहित पांच को किया सस्पेंड।

नीमराना। प्रोप्रटी व्यवसाय मे धोखाधड़ी के आरोपी लबाना होम प्रोजेक्ट के मालिक को थाने में वीआईपी सुविधा देने की सूचना पर बहरोड विधायक बलजीत यादव सोमवार को नीमराणा थाने पहुंचे एवं थाने का औचक निरीक्षण किया।

निरिक्षण के दौरान थाने मे भारी अनियमितताएं मिली।विधायक बलजीत यादव ने मामले से भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी को सूचना देकर नीमराना थाने बुलाया।

दोषी पाये जाने पर नीमराना थाना प्रभारी कैलाश यादव सहित 5 जनों को एसपी ने मौके पर ही सस्पेंड किया।