June 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » आयुर्वेदिक काढ़े का ग्रामीणों में वितरण जारी

आयुर्वेदिक काढ़े का ग्रामीणों में वितरण जारी

कोटपूतली। (बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती बानसूर क्षेत्र के ग्राम होलावास में एड. विकास जोशी के सानिध्य में आयुष नर्सेज के प्रदेश संयोजक बृजमोहन शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक काढ़े का निर्माण कर ग्रामीणों को वितरित किया गया।

सरपंच सत्यपाल जाट ने बताया कि राजकीय कर्मचारियों, नरेगाकर्मियों व ग्रामीणों समेत 500 लोगों को काढ़ा व मास्क वितरण किये गये। साथ ही अभियान संयोजक एड. विकास जोशी व बृजमोहन शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।