September 17, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का होगा आयोजन

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कोटपूतली।(बिल्लूरामसैनी) भाजपा द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जयपुर देहात उत्तर द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत रविवार को निकटवर्ती कस्बे पावटा में पशुओं के लिए चारा, पक्षियोंं के दाना-पानी आदि के साथ-साथ मन की बात कार्यक्रम, मास्क व सैनेटाईजर का वितरण किया जायेगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि इस मौके पर रक्तदान कार्यक्रम एवं कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी होगा। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिरालाल रावत व पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा भी मौजुद रहेगें।