February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » bihar » प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युवक की‌ हत्या। काटा प्राईवेट पार्ट

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युवक की‌ हत्या। काटा प्राईवेट पार्ट

बिहार (केडीसी) मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा मे प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की उसकी ही प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मृतक प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया।

मृतक युवक सौरव कुमार प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर मिलने के लिए पहुचा था। प्रेमिका के घर वालो ने सौरव की बेरहमी से पिटाई कर दी एवं प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया।आनन फानन में सौरव को ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना को लेकर स्थानीय लोगो और परिजनों में काफी आक्रोश बना हुआ है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुशांत पाण्डेय, अशोक ठाकुर, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।