February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » दो शिक्षकों को ब्लैकमेल कर 5 लाख ऐंठे। दोस्ती कर जाल मे फंसाती थी। गिरफ्तार…

दो शिक्षकों को ब्लैकमेल कर 5 लाख ऐंठे। दोस्ती कर जाल मे फंसाती थी। गिरफ्तार…

झालावाड़ (केडीसी) खानपुर पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में 2 शिक्षकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अनिल पांडे ने बताया कि बारां जिला निवासी एक महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से पहले तो खानपुर कस्बा निवासी 2 शिक्षकों से दोस्ती कर ली।

उसके बाद उन्हें अपने कमरे पर बुलाकर गलत काम किया। महिला द्वारा उनके वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेलिंग किया गया। इस दौरान दोनों शिक्षकों से महिला ने 5 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद भी मोबाइल फोन से कॉल कर रुपए की मांग की जाने लगी। इस पर दोनों शिक्षकों ने गुरुवार को खानपुर थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर महिला को शुक्रवार को बारां जिले से गिरफ्तार किया है।