February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » हाजीपुर में बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े लूटे एक करोड़, मौके पर एसपी सहित कई थाना अध्यक्ष पहुंचे। लुटेरे पकड से दूर। हाजीपुर के वीआईपी जोन मे हुई वारदात।

हाजीपुर में बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े लूटे एक करोड़, मौके पर एसपी सहित कई थाना अध्यक्ष पहुंचे। लुटेरे पकड से दूर। हाजीपुर के वीआईपी जोन मे हुई वारदात।

बिहार (राजा बाबु) वैशाली जिले के हाजीपुर से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपए लूट करआसानी से भाग निकले।

वही इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लूट की घटना सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। एचडीएफसी बैंक के जिस शाखा में इतनी बड़ी ने लूट की घटना को अंजाम दिया है गया है, वहां से थोड़ी ही दूर पर ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद मंत्री का आवास भी है, जिस वजह से यह पूरा इलाका वीवीआईपी जोन में आता है, इसके बाबजूद भी लुटेरो ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी मनीष, एसडीपीओ राघव दयाल समेत कई थाना अध्यक्ष जांच पड़ताल में जुट गये हैं।