February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » शाहजहांपुर एमपीएस रहे ठेकेदार हरिसिंह यादव का हृदयगति रुकने से निधन।

शाहजहांपुर एमपीएस रहे ठेकेदार हरिसिंह यादव का हृदयगति रुकने से निधन।

शाहजहांपुर 9 जून – कस्बे से 2005 से 2010 तक पंचायत समिति सदस्य रहे समाजसेवी ठेकेदार हरिसिंह यादव आज से एक माह पहले कोरोना से तो जंग जीत गये लेकिन दिल के हाथो हार गये। पूर्व एमपीएस हरिसिंह ठेकेदार का आज जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल मे हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। विभिन्न समाजिक संगठनों से जुडे हरिसिंह यादव 15 म‌ई को कोरोना से पीड़ित हो गये थे लेकिन उसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ ग‌ई थी। चार दिन पहले सीने मे दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पहले नीमराना एवं बाद मे जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो ग‌ई । इधर उनका रायसर तलाब परिसर स्थित मोक्षधाम मे अंतिम संस्कार किया गया।