February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मूक बधिर बालिका मामला – बालिकाओं ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

मूक बधिर बालिका मामला – बालिकाओं ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

अलवर ( दीक्षित कुमार) रानी लक्ष्मी बाई मार्शल आर्ट एकेडमी की बालिकाओं ने दरिंदगी के दोषियों को जल्दी से जल्दी पकड़कर फांसी देने की मांग की।


रानी लक्ष्मी बाई मार्शल आर्ट एकेडमी की बालिकाओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर मंगलवार को अलवर में एक मूक बधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी के दोषियों को जल्दी से जल्दी पकड़कर फांसी देने की मांग की।

वहीं प्रदर्शन में मौजूद ज्ञानदेव आहुजा ने कलेक्टर से उन बालिकाओं से माफी मांगने की बात कही है।

जो जिला कलेक्टर से अपनी सुरक्षा की मांग करने गई थी और कलेक्टर ने उनके मोबाईल नम्बर और पता मांगकर राजनीति करने की बात कही थी।