March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » मुण्डावर सीएचसी मे अव्यवस्था की शिकायत पर पहुंचे विधायक….जमकर लगाई लताड- व्यवस्थाओं मे‌ कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

मुण्डावर सीएचसी मे अव्यवस्था की शिकायत पर पहुंचे विधायक….जमकर लगाई लताड- व्यवस्थाओं मे‌ कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

मुण्डावर ( सुनील दत्त) आज मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने स्थानीय लोगो से लगातार मिल रही शिकायत को लेकर मुंडावर सीएचसी का दौरा किया। स्थानीय लोगो को शिकायत थी की मुंडावर सीएचसी पर ऑक्सीजन की भारी कमी है।

मरीजों को ऑक्सीजन नही दी जा रही है । शिकायत पर विधायक चौधरी सीएचसी पहुंच गए और चिकित्सा अधिकारियों से पूछा की ऑक्सीजन क्यों नही है ? विधायक चौधरी ने मौके पर ही जिला कलेक्टर व सीएम‌एच‌ओ से बात कर मौके पर तुरंत प्रभाव से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर मुंडावर सीएच‌सी एंव 5 ऑक्सीजन सिलेंडर ततारपुर पर दिलवाए।जिससे स्थानीय लोगो ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

विधायक चौधरी ने साफ साफ शब्दों में अधिकारियो से कहा की अगर वयवस्थाओ के आभाव में किसी मरीज की जान नही जानी चाहिए अगर ऐसा हुआ तो कोताही बर्दास्त नही की जायेगी।


विधायक ने मुंडावर सीएचसी पर बने वैक्सीन सेंटर का जायजा लिया जिसमे कुछ कमियां मिली उसे सुधारने के निर्देश दिए। साथ मे विधायक ने मुंडावर सीएचसी पर कोविड वार्ड का भी निरक्षण किया ।


जाट बहरोड़ पीएचसी पर हो रहे वैक्सीन सेंटर का निरक्षण कर वहा भी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।