March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » मिस्टर इंडिया ने किया राॅक जिम का उद्घाटन। कोटपूतली में मिस्टर इंडिया ने किया रॉक जिम व्यायाम शाला का उद्घाटन

मिस्टर इंडिया ने किया राॅक जिम का उद्घाटन। कोटपूतली में मिस्टर इंडिया ने किया रॉक जिम व्यायाम शाला का उद्घाटन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) आज बानसूर रोड पर स्थित श्रीराम प्लाजा में रॉक जिम व्यायाम शाला का उद्घाटन हुआ। रॉक जिम के निदेशक राहुल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की सरकारी भर्ती एवं विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए विद्यार्थियों को व्यायाम शाला की विशेष आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए आर्मी एवं पुलिस भर्ती के लिए विशेष छूट दी जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिस्टर इंडिया मुकेश चौधरी रहे। रॉक जिम का उद्घाटन नागौर के निवासी मिस्टर इंडिया मुकेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। रॉक जिम के उद्घाटन समारोह पर टीम स्वच्छता सेवा दल के संयोजक प्रवीण बंसल, मुनेश सैनी, गिरवर शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, राहुल मंगल व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिम के निदेशक राहुल सैनी एवं मिस्टर इंडिया मुकेश चौधरी का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में जयराम सैनी, जगदीश सैनी, रणजीत ठेकेदार, डॉ कमल सैनी, ओम प्रकाश सैनी, शुभम कश्यप एवं स्वच्छता सेवा दल टीम के सभी सदस्य मौजूद रहें।