February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर सोमवार को कोटपूतली के दौरे पर। प्रैस वार्ता को करेगें सम्बोधित, विभिन्न कार्यक्रमों में लेगें भाग

भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर सोमवार को कोटपूतली के दौरे पर। प्रैस वार्ता को करेगें सम्बोधित, विभिन्न कार्यक्रमों में लेगें भाग

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) भाजपा प्रदेश महामंत्री व रामगंज मण्डी विधायक मदन दिलावर सोमवार को भाजपा नगर मंडल कोटपूतली के दौरे पर रहेगें। मंडल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे दिलावर स्थानीय आरटीएम होटल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं, महिला उत्पीडऩ, प्रदेश में व्याप्त बिजली व पानी की समस्याओं, दलितों पर निरन्तर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रैस वार्ता को सम्बोधित करेेगें। जिसके बाद भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें। शाम को वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसके बाद सायं 5 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। शाम 7 से 8 बजे तक बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक व रात्रि 8 बजे से प्रमुख सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके बाद दिलावर कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं के घर जाकर संवेदनायें व्यक्त करेेगें।