March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » kh » भगवा रक्षा वाहनी ने समाजिक सरोकार के तहत जरुरतमंदो को बांटे राशनकिट।

भगवा रक्षा वाहनी ने समाजिक सरोकार के तहत जरुरतमंदो को बांटे राशनकिट।

शाहजहांपुर । भगवा रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी इंद्र यादव द्वारा चौबारा गांव में गरीब असहाय लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाई ग‌ई।

दीपेश चौधरी ने बताया कि जब ईश्वर हमें मनुष्य का जन्म दिया तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए।

मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं पर एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है

दीपेश चौधरी ने कुछ गरीब परिवार के बारे में बताया तो समाजसेवी इंद्र यादव के द्वारा गरीब परिवारों के लिए तुरंत चौबारा गांव में दीपेश चौधरी के नेतृत्व में राशन सामग्री की किट पहुंचाई इस मौके पर विकास पहलवान, दीपक राजपूत, संदीप चौबारा आदि मौजूद रहे।