February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » पुलिस एएसआई द्वारा अधिवक्ता के साथ बदसलूकी का मामला।अभिभाषक संघ की बैठक आयोजित। डीएसपी को सौंपा ज्ञापन आरोपी एएसआई को किया लाईन हाजिर

पुलिस एएसआई द्वारा अधिवक्ता के साथ बदसलूकी का मामला।अभिभाषक संघ की बैठक आयोजित। डीएसपी को सौंपा ज्ञापन आरोपी एएसआई को किया लाईन हाजिर

कोटपूतली ( बिल्लुराम सैनी) निकटवर्ती पनियाला थाना क्षेत्र में एक पुलिस एएसआई द्वारा अधिवक्ता के साथ की गई कथित बदसलूकी के मामले में अभिभाषक संघ कोटपूतली के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को बार रूम में आयोजित हुई। जहां बार अध्यक्ष एड. राजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष एड. उदयसिंह तंवर, सचिव राजाराम रावत, संयुक्त सचिव नरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व बार अध्यक्ष एड. प्रेमप्रकाश पाथरेड़ी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कार्यवाही की माँग की। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता जयराम 2 जुन को प्रात: अपनी स्वयं की गाड़ी से कोटपूतली न्यायालय में आ रहे थे। तभी गोनेड़ा चैक पोस्ट पर सुबह करीब सवा आठ बजे एएसआई रामनिवास द्वारा अधिवक्ता की गाड़ी को रोका गया। जिस पर अधिवक्ता जयराम ने अपना पहचान पत्र दिखाकर कहा कि वे न्यायालय में जा रहे है। बावजुद इसके एएसआई ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बदसलूकी की।

यही नहीं गाड़ी के कागजात दिखाने के बावजुद भी उसे जब्त कर लिया। साथ ही कहा कि पैदल न्यायालय जाओ, तुम्हारे जैसे वकील बहुत आते है। पुलिस एएसआई द्वारा गाड़ी जब्त करने पर मजबुरन उसे न्यायालय से छुड़वाना पड़ा। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जल्द ही कार्रवाई ना होने पर महामारी के समय में आन्दोलन की चेतावनी भी दी। साथ ही बार के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने डीएसपी दिनेश कुमार यादव को न्यायालय परिसर बुलाकर एएसपी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन मेंं यह भी बताया कि अगर मामले में लिपा पोती कर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मजबुरन वकील समुदाय को कोरोना महामारी में आन्दोलन करने पर मजबुर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पूर्व में भी इस सम्बंध में अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. शंकरदत्त शर्मा को पत्र लिखकर पनियाला थाने के पुलिस एएसआई रामनिवास के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की थी। इस पर कार्यवाही करते हुए जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. शंकरदत्त शर्मा द्वारा आरोपी पुलिस एएसआई रामनिवास को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया गया है।