February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पंचम गोस्वामी तुलसीदास जन्म महोत्सव सम्पन्न ।

पंचम गोस्वामी तुलसीदास जन्म महोत्सव सम्पन्न ।

अलवर (केडीसी ) गोस्वामी तुलसीदास सेवा समिति द्वारा श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी श्रीतुलसीदास जी का पंचम जन्म दिन महोत्सव अलवर के हृदय स्थल होप सर्कस पर सादगी व सरलता से मनाया गया।

इस अवसर पर तुलसीदास सेवा समिति के संस्थापक जितेंद खेड़ापति श्री त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर महंत , संस्था संरक्षक समाजसेवी भामाशाह सीए श्रीकिशन गुप्ता, अध्यक्ष जगदीश सोनी ,वैभव शर्मा,मास्टर आरव गुप्ता, विवेकानंद , रामायणी हनुमान मंदिर बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, बाबा हरदेव गोस्वामी, मूल चंद गुप्ता, तरुण गोस्वामी, भोला सोनी सहित शहरवासी उपस्थित रहे ।पण्डित श्याम लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वस्ति वाचन कर वैदिक रीति से पूजन करवाया एवं गोस्वामी तुलसीदासजी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।