February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक पर केन्द्र मे उपचार करवा रहे युवकों ने किया जान लेवा हमला। हमले में गम्भीर रूप से घायल संचालक पवन की उपचार के दौरान हुई मौत

नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक पर केन्द्र मे उपचार करवा रहे युवकों ने किया जान लेवा हमला। हमले में गम्भीर रूप से घायल संचालक पवन की उपचार के दौरान हुई मौत

बहरोड़। नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र संचालक पवन कुमार पर हमले का मामला सामने आया है। हमले के बाद गंभीर हालत में निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 12 बजे के आस पास नशा मुक्ति केंद्र के 6-7 लड़कों द्वारा पवन कुमार से मारपीट की गई थी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

हमलावर नशा मुक्ति केंद्र का गेट तोड़कर मौके से रात को हो फरार गए थे। जानकारी के अनुसार मृतक पवन कुमार नारनौल का रहने वाला था और बहरोड़ में नशा मुक्ति केंद्र चलाता था।

सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद एडीशनल एसपी गुरूशरण राव और बहरोड़ थाना अधिकारी विनोद सांखला ने सीसीटीवी खंगाली और टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी एवं टीमे रवाना कर दी गई।