February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » जहरीले जानवर के काटने‌ से खेत मे काम कर रहे मजदूर की मौत

जहरीले जानवर के काटने‌ से खेत मे काम कर रहे मजदूर की मौत

झालावाड़ (केडीसी) जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के आक्या गहलोत गांव में कृषि कार्य करते हुए एक किसान की जहरीले जामवर के काटने से मौत हो गई ।

एएस‌आई त्रिलोक चंद ने बताया कि मृतक के छोटे भाई नैन ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसका भाई मेम्बर बंजारा सुबह खेत पर कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान मृतक के पैर में जहरीले जानवर ने काट लिया।

जिसे अचेत अवस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला लाये।जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है, साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौप दिया गया है।