May 6, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली में कोरोना महामारी का घटता संक्रमण, मंगलवार को केवल 4 नये मामले आये सामने, पिछले 24 घण्टों में दो जनों ने तोड़ा दम

कोटपूतली में कोरोना महामारी का घटता संक्रमण, मंगलवार को केवल 4 नये मामले आये सामने, पिछले 24 घण्टों में दो जनों ने तोड़ा दम

कोटपूतली ( बीआर सैनी )कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की क्षेत्र में संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे घटती जा रही है। क्षेत्र मेंं मंगलवार को चार ही मामले सामने आये है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों में यहाँ पर जहां एक ओर प्रतिदिन औसतन 100 नये मरीज सामने आ रहे थे। जिनका आंकड़ा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। संक्रमण के नये मामलों का कम होना पुलिस व प्रशासन की सख्ती का कमाल है। कोटपूतली में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेरा गाँव, मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी भी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संक्रमित मरीज है। ज्यादातर का होम आईसोलेशन में उपचार जारी है। अगर आने वाले दिनों में भी संक्रमण की रफ्तार कम रहती है तो यह क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की बात होगी।
कार्यवाहक बीसीएमओ डॉ. हरिराम यादव ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना महामारी के चार ही नये मामले सामने आये है। जिनमें उपकारागृह का 21 वर्षिय युवक समेत ग्राम बसई भालोजी का एक बालक शामिल है। वहीं इनके अलावा दो मरीज पता एवं मोबाईल नम्बर गलत होने के कारण अभी टे्रस नहीं हो पाये है। जबकि दो मरीज अन्य क्षेत्र के है। कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में मंगलवार को 127 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनके रैंडम सैम्पल लिए गये। बीसीएमओ कार्यालय के अधीन सीएचसी व पीएचसी पर 17 लोगों के कोरोना की जांच हेतु सैम्पल लिए गये। वहीं बीते 24 घण्टों में दो नई मृत्यु के मामले सामने आये है। इनमें से एक की मृत्यु कोरोना से होने की पुष्टि की गई है। राजकीय बीडीएम अस्पताल के पीएमओ डॉ. चैतन्य रावत ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम बडनग़र निवासी पताशी (50) पत्नी देवीसहाय स्वामी का निधन कोरोना से होने की पुष्टि की गई है। वहीं ग्राम टोरडा रामपुरा निवासी लालचन्द (40) पुत्र घीसाराम का निधन कोरोना संदिग्ध बताया जा रहा है।