ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
सोमवार को सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के उड़ान योजना अंतर्गत ” चुप्पी तोड़ो सयानी बनो” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, गुड टच एंड बेड , महिलाओं और किशोरियों को जागरुक किया ग़या । मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी ने की एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक एवं मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी कमलेश यादव उपस्थित रही।

कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका आंचल अग्रवाल एवं सरोज यादव ने बालिकाओं को “गुड टच बैड टच” आदि के बारे में बताया एवं किशोरावस्था में होने वाले क्रमिक परिवर्तन के बारे में विस्तार से अवगत कराया ।

माहवारी सुरक्षा एव गुड टच बैड टच पर आधारित एक पीपीटी को भी कार्यक्रम में दर्शाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल उड़ाकर एवं विद्यालय स्टाफ की तरफ से 1 पेड़ स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सभी एसडीएमसी सदस्य अमर सिंह जी , शीशराम , शिवराम सिंह यादव जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष छीतर मल सैनी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन बलवंत सिंह यादव ने किया । कार्यक्रम में संदीप जांगिड़, मनोज कुमार , कृष्णा यादव, कैलाश जी गुर्जर, राम अवतार गुर्जर , वीरेंद्र सिंह यादव, यशस्वी जी आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद