February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » आर‌ए‌सी के जवानों ने दिया ईमानदारी का परिचय…

आर‌ए‌सी के जवानों ने दिया ईमानदारी का परिचय…

शाहजहांपुर 27 म‌ई- अक्सर पुलिस आमजन मे भ्रष्टाचार के आरोप झेलती रहती है। इतना ही नहीं अनेकों मामलों मे पुलिस आमजन को लेकर एक अलग ही चेहरा प्रकाश मे आता है लेकिन गुरुवार को शाहजहांपुर चैक पोस्ट पर तैनात आर‌एसी के पांच जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुऐ पुलिस के आत्मसम्मान को बढाने का काम किया है। हुआ यूं की गुरुवार दोपहर करीब डेढ बजे प्रदीप पुत्र शिव कुमार निवासी नारनौल अपनी पत्नी अन्नु को लेकर बाईक से धीरियावास से नीमराना जा रहा था। इसी‌ दौरान अन्नु का पर्स चैक पोस्ट के समीप गिर गया। जिसमे 45 सौ रुपये नगद सहित जरुरी कागजात थे। चैक पोस्ट पर तैनात हैड कॉस्टेबल गोविन्द सिंह गुर्जर, कॉस्टेबल रामनिवास, कॉस्टेबल राजेन्द्र कुमार, कॉस्टेबल गजेन्द्र, कॉस्टेबल शिवराज को पर्स मिला तो उन्होंने नम्बर एवं जिसका पर्स है उसकी पहचान के लिये कागजात देखे तो कोई नम्बर तो मिला नहीं लेकिन पर्स से मिले आधार कार्ड की जांच ईमित्र से करवा आधार से जुडे नम्बर के आधार पर दम्पति से सम्पर्क किया एवं उन्हें पर्स लौटाया।