खबराना बिल्लुरामसैनी कोटपूतली मौहल्ला बूचाहेड़ा के वार्ड नंबर 26 में सोमवार को सैनी समाज की बेटी को घोड़ी पर बैठा डीजे के साथ एक अनोखी बिंदोरी निकाली गई। लड़की को घोड़ी पर सवार देखा तो लोगों ने प्रशंसा की। लड़की के पिता महेश सैनी ने बताया कि जब समाज में संदेश दिया जाता है कि लड़का लड़की एक समान है तो फिर लड़का यह घोड़ी पर क्यों बैठता है लड़की घोड़ी पर क्यों नहीं। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने बेटियों को बिना किसी भेदभाव के हमेशा लड़कों के समान माना है। उन्होंने बताया कि बदलते जमाने के साथ साथ हर माता-पिता को अपनी सोच में बदलाव कर उनके अधिकार स्वरूप उनको भी उतना ही सम्मान देना चाहिए। डीजे के साथ घोड़ी पर बिंदोरी निकलना आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है इस दौरान जेपी कोटिया, विजय, रोहित, नरेश,राहुल,मनीष एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद