September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » युवती की गला रेत कर की हत्या,घटना से इलाके में फैली सनसनी,घर से सौ मीटर दूर मिला युवती का शव, एएसपी व डीएसपी सहित प्रागपुरा थाना अधिकारी सहित जाब्ता पहुंचा मौके पर,एफ‌एस‌एल टीम व डॉग स्कायर्ड टीम भी पहुची मौके पर, दातिल गांव के पास डेडा की ढाणी की है घटना।

युवती की गला रेत कर की हत्या,घटना से इलाके में फैली सनसनी,घर से सौ मीटर दूर मिला युवती का शव, एएसपी व डीएसपी सहित प्रागपुरा थाना अधिकारी सहित जाब्ता पहुंचा मौके पर,एफ‌एस‌एल टीम व डॉग स्कायर्ड टीम भी पहुची मौके पर, दातिल गांव के पास डेडा की ढाणी की है घटना।

प्रागपुरा (केडीसी) थाना क्षेत्र के गांव डेडा की ढाणी में अपने घर से सौ मीटर की ही दूरी पर एक 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवती के गले पर किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान है। सूचना पर ए‌एसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता व भाई शादी समारोह में डीजे बजाने का कार्य करते है।

देर रात को वे किसी शादी समारोह से घर लौटे तो उन्हें युवती मनीषा दिखाई नहीं दी। इस पर उन्होंने युवती को घर के आस-पास ढूंढा।

इस दौरान घर से करीब सौ मीटर दूर खेत के पास युवती का शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी। सूचना पर प्रागपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

एफएसएल टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए है। पुलिस ने शव को बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है।