February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी)
शहर के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तमणि कार्यक्रम में बलवान पुत्र हजारीलाल सैनी निवासी ग्राम भांकरी पावटा ने अपने भाई की पुण्यतिथि पर व धर्मपाल पुत्र नंदलाल यादव निवासी ग्राम कांसली ने श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती मरीज को एबी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता पडऩे पर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीतरमल सैनी, करण सिंह गोपालपुरा, बिल्लू सैनी, रामसिंह सैनी, संजय यादव, रणजीत सैनी, महेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।