February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » यादव समाज भिवाड़ी ने मनाई राव तुलाराम जयंती।

यादव समाज भिवाड़ी ने मनाई राव तुलाराम जयंती।

अलवर/भिवाड़ी (दीक्षित कुमार) 9 दिसंबर 1825 को रेवाड़ी के ग्राम रामपुरा में जन्में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव तुलाराम जी की जयंती पर राव तुलाराम चौक पर यादव समाज समिति भिवाड़ी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि भेंट की गई।पुष्प अर्पित करने के बाद समाज समिति के अध्यक्ष राजबीर यादव ने बताया राव तुलाराम जी ने आजादी से पहले स्वाधीनता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी।

मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका समर्पण, देश सेवा के लिए युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजबीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव एवं रघुवीर यादव, उपाध्यक्ष अजीत यादव, सुरेंद्र यादव एवं धनीराम यादव, प्रचारमंत्री पवन खानपुरिया, पार्षद राजेश यादव, नवीन यादव पार्षद, पार्षदपति सुरेंद्र फौजी, कृष्ण यदुवंशी, पंकज यादव, संदीप खिजुरिवासिया, चेतन, रघु, योगेश मुकदम, अखिलेश, उज्वल, अंकित, सचिन, अनीश, राजबीर यादव आदि लोग उपस्थित रहें।