February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » वसुंधरा राजे समर्थक मंच युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम से की शिष्टाचार भेंट राजे के नेतृत्व में प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे युवा कार्यकर्ता

वसुंधरा राजे समर्थक मंच युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम से की शिष्टाचार भेंट राजे के नेतृत्व में प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे युवा कार्यकर्ता

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कर्मचारी नेता पं. बृजमोहन शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री विकास डोई के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री डोई ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए राजे का अभिनन्दन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने उन्हें अवगत करवाया कि प्रदेश भर में मंच के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राजे के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।

डोई ने बताया कि प्रदेश का युवा, किसान, बेरोजगार व मजदूर एकजुट होकर उनके नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर ग्रामीण व अलवर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मंत्री के रूप में विकास डोई ने बताया कि दो माह के भीतर सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबुत करने एवं प्रदेश भर में राजे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक ले जाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जायेगा। प्रदेश में पीएम मोदी के चेहरे व राजे के नेतृत्व में भाजपा पुन: राजस्थान को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राजे प्रदेश में सभी जाति, धर्म, वर्ग व संगठनों के बीच भाजपा की एकमात्र स्वीकार्य नेता है। इस मौके पर राजे ने डोई समेत सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आर्शीवाद भी प्रदान किया।

इस दौरान बालाराम मीणा सवाई माधोपुर, नरेन्द्र कुमावत, सोमदत्त रावत, मुकेश जाँगिड़, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप सरपंच, पंकज कुमावत, विक्रम रावत, अन्नु चनेजा, विक्रम मीणा, रूपसिंह रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।