September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विषाक्त खाने से महिला हुई बेहोश, राजकीय अस्पताल में भर्ती

विषाक्त खाने से महिला हुई बेहोश, राजकीय अस्पताल में भर्ती

खबराना बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली कस्बा निवासी एक महिला को विषाक्त खा लेने से बेहोशी की हालत में यहाँ के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार वर्षा पत्नी सौरभ सैनी निवासी गंगा कॉलोनी, कोटपूतली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार जारी है। महिला की सास ने बताया कि वर्षा चॉक खाती थी लेकिन गलती से लक्ष्मण रेखा खा ली। जिससे बेहोश हो गई।