ख़बराना। बिल्लूराम सैनी कोटपूतली नगर परिषद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिठलोदा में भगवान श्री देवनारायण, हीरामल बाबा, कालश देव, तेजाजी महाराज, सूरपाल जी महाराज, साडू माता एवं गुरू रूपनाथ जी महाराज का विशाल भण्डारा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पूर्व विगत रात्रि को 51 थानों के गोठियों द्वारा जागरण किया गया।नव निर्मित बाबा हिरामल की मूर्ति अनावरण बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया व देव नारायण भगवान के मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथी पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने भंडारे में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हम सब लोग मिलते रहते है आपस मे प्रेम प्यार बढ़ता है अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में पता चलता है युवाओ को कहा कि किसी के बहकावे में आकर ऐसा कार्य ना करे जो आने वाले समय मे हम सब को भुगतना ना पड़े, सब मिलकर समाज सेवा करें,गांव को मजबूत करने का प्रयास करें।ओर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गोयल, शंकर लाल कसाना, प्रधान जगन चौधरी,नेतराम ताखर सरपंच, भोमाराम जिला पार्षद ने भी ग्रामीणों को सम्बोधित किया।
ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुभाष पचारी पार्टी द्वारा रागनी एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी। भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान प्रहलाद भगत जी,हरिराम सरपंच, किशोर चेयरमैन, जगदीश डोई, दिलीप,लीलाराम जाट,लालचंद सूबेदार, देवकरण हवलदार,कमलेश सेठ,समेत अन्य मौजूद रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद