February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विक्रम उर्फ पपला अब नारनोल की नसीबपुर जेल में रहेगा

विक्रम उर्फ पपला अब नारनोल की नसीबपुर जेल में रहेगा

बहरोड़ (केडीसी) बहरोड़ पुलिस का मोस्ट वांटेड पपला गूर्जर जो कि भारी पुलिस प्रबन्ध के बीच अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बन्द था। अब नारनोल की नसीबपुर जेल में रहेगा। नारनोल पुलिस पपला को प्रोडक्शन वारंट पर नारनोल लेकर आई है। वर्ष 2015 में एक हत्या के मामले में नारनोल पुलिस गुरूवार को पपला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पपला ने कोर्ट में नसीबपुर जेल में रहने की इच्छा जताई थी। जिस पर अब पपला नारनोल की नसीबपुर जेल में रहेगा।