February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विजेता खिलाड़ियों को संभाग व राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

विजेता खिलाड़ियों को संभाग व राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार 8वीं से 12 तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत तालुका विधिक सेवा समिति एवं एडीजे प्रथम सुंदरलाल बंशीवाल के मार्गदर्शन व सीबीओ गेंदालाल के सहयोग से शाहपुरा न्याय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।प्रतियोगिता को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन गुरुवार दोपहर 12 बजे किया गया। तालुका समिति प्रभारी मुकेश कुमार प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एडीजे व सीबीओ की बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कक्षा 8 से 12 तक के स्कूली बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है। प्रतियोगिता 31 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में टेबिल टेनिस, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बास्केट बॉल खेलकूद आयोजित होंगे। ब्लॉक स्तर पर चयन होने वाले विद्यार्थी संभाग व राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।