February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » यूआईटी व नगर परिषद की टीम ने बाजार में बिना मास्क के काटे चालान।

यूआईटी व नगर परिषद की टीम ने बाजार में बिना मास्क के काटे चालान।

अलवर (दीक्षित कुमार) जिला कलेक्टर के आदेशानुसार आज यूआटी डीएस जितेन्द्र सिंह नरूका और नगर परिषद की टीम के द्वारा कोरोना को लेकर मार्केट में समझाईस की गई है।

साथ ही बिना मास्क वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। चूड़ी मार्केट में व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या थी।

लोगों ने सामान आगे बढाया हुआ था। सामान का निधार्रित स्थान पर रखने के लिए समझाईस की गई।

बहुत सी दुकानों पर सिंगल यूज प्लासिटक का सामान था जिन पर राज्य सरकार की तरफ से बैन है।

जिसको लेकर कई दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है। जिस दुकान सिंगल यूज का सामान भारी मात्रा में पाया जायेगा उनको सीज की कार्यवाही की जायेगी।

लोगों को समझाईस की है कि अलवर शहर में कोरोना के मामले डबल हो रहे हैं इसलिए कोरोना नियमों का पालन करें।