February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » उदनवास में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या

उदनवास में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या

बहरोड़। उपखण्ड के उदनवास गांव निवासी एक विवाहिता अनिता पत्नि मनोज ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी 25 मई को हुई थी। शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर रात 1 बजे के लगभग मौके पर पहूंची पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी।

जिससे रात को ही पीहर पक्ष वाले पहूंच गये। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बहरोड़ मोर्चरी में रखवाया। सुबह दोनों पक्षों की मौजूदगी मे मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पीहर पक्ष ने पुलिस के सामने दहेज हत्या का आरोप लगाया है और रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोर्चरी में दोनों पक्षों की ओर से काफी भीड़ नजर आई। थाना अधिकारी विनोद साखंला ने बताया कि रात को लगभग 1 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उदनवास गांव में किसी महीला ने आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर तुंरंत मौके पर पहूंचे तो देखा फंदे पर लटकने का मामला था। उसी समय मृतका के पीहर पक्ष को सूचना से देकर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर बहरोड़ मोर्चरी में रखवाया। क्योंकि शादी को अभी एक महीना भी नंहीं हुआ था।

दोनो पक्षों के सामने एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पीहर पक्ष ने मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर जांच की जायेगी।