February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » दी आर्टिस्ट मानव सेवा बहरोड़ की बैठक हुई संपन्न। नई कार्यकारणी के गठन सहित समिति को शसक्त बनाने पर हुआ विचार मंथन

दी आर्टिस्ट मानव सेवा बहरोड़ की बैठक हुई संपन्न। नई कार्यकारणी के गठन सहित समिति को शसक्त बनाने पर हुआ विचार मंथन

बहरोड़ (केडीसी) कस्बे में संचालित समाजसेवी संगठन दी आर्टिस्ट मानव सेवा समिति बहरोड़ की कोरोना काल के बाद पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक समिति संरक्षक जादूगर शिवकुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समिति के निष्क्रिय सदस्यो को समिति से विदा करने एवं संगठन को मजबूत करने सहित भावी कार्य योजना पर भी विचार विमर्श किया गया। आगामी बैठक मुंडावर ब्लॉक में आयोजित की जाएगी और इसी बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष शिवा वाल्मीकि, सचिव रामपत चोपड़ा, संरक्षक जादूगर शिवकुमार, प्रचार मंत्री उमेश कुमार, संगठन मंत्री राजबीर, कोषाध्यक्ष रमेश, मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग योगी व शेरसिंह सहित हितेंद्र आर्टिस्ट, नांगल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर दताल, बहरोड़ ब्लॉक से मिंटू, मनोज भगवाड़ी कलां से संदीप,नितिन आदि आर्टिस्ट मौजूद रहे।