ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली क्षेत्र में दो दिनों से लगातार आ रही तेज बारिश, अंधड़ से बिजली सप्लाई के संसाधनों को निरन्तर भारी क्षति हो रही है। उल्लेखनीय है कि विगत रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि को जहांँ क्षेत्र में करीब दस पोल व दो डीपियां क्षतिग्रस्त हो गई थी।

वहीं सोमवार रात्रि को आये तेज अंधड़ व बारिश से क्षेत्र में 40 बिजली सप्लाई के पोल टूट गये एवं 13 ट्रांसफॉर्मर गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। एक्सईएन जे.पी. बैरवा ने बताया कि क्षेत्र में उक्त नुकसान से विधुत सप्लाई का कार्य बाधित रहा।

विधुत व्यवस्था सुचारू करने के लिए कर्मचारी लगातार मरम्मत के कार्य में जुटे रहे। अभी तक लगभग 80 प्रतिशत लाईनों को ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। ज्यादा नुकसान पावटा क्षेत्र में हुआ है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद